Close Menu
Hind News LiveHind News Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • today testing news
    • आज चित्रकूट में होगा भारत के उपराष्ट्रपति का आगमन, कमिश्नर, डीआईजी, डीएम, एसपी ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था की बागडोर
    • गरीब परिवार की बेटी अंकिता पाण्डेय को जमीन खा गई या आसमान निगल गया?
    • दो घरों में किसी ने जानबूझकर लगाई आग लाखों की सामग्री जलकर खाक
    • पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक पुलिस कर्मी व दो बदमाश गोली लगने से हुए घायल
    • सदगुरू नेत्र चिकित्सालय में कार्निया एवं ऑक्यूलर सर्फेस डिजीज (नेत्र सतह रोग) कार्यशाला का हुआ आयोजन
    • मऊ थानांतर्गत हुयी वाहन लूट की घटना का पर्दाफाश, 06 व्यक्ति वाहन सहित गिरफ्तार
    • स्थानान्तरण होने पर क्षेत्राधिकारी प्रज्ञान को दी गयी भावभीनी विदाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Hind News LiveHind News Live
    Subscribe
    Sunday, September 27
    • होम
    • देश विदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Hind News LiveHind News Live
    You are at:Home » चित्रकूट पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा हत्या में सम्मिलित 06 अभियुक्त गिरफ्तार
    chitrakoot

    चित्रकूट पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा हत्या में सम्मिलित 06 अभियुक्त गिरफ्तार

    Hind News LiveBy Hind News LiveJanuary 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चित्रकूट- पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी मऊ जयकरन सिंह के पर्यवेक्षण में स्वाट एवं थाना बरगढ़ पुलिस टीम द्वारा थाना बरगढ़ के कोलमजरा गांव में दिनाँक 10.01.2024 को हुयी अज्ञात महिला की हत्या की घटना का खुलाशा करते हुये घटना में सम्मिलित 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । उल्लेखनीय है कि दिनाँक 10.01.2024 को ग्राम कोलमजरा थाना बरगढ़ में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ जिस सम्बन्ध में ग्राम चौकीदार कोलमजरा जोखई पुत्र स्व0 रामसुन्दर की लिखित तहरीर पर थाना बरगढ़ में मु0अ0सं0 02/2024 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, पुलिस अधीक्षक चित्रकूट, अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतका की पहचान कर घटना के अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी मऊ व प्रभारी निरीक्षक बरगढ़ को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये तथा बरगढ़ पुलिस व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम का गठन किया गया। काफी प्रयास के बाद मृतका की पहचान निशा वर्मा पुत्री रमेश वर्मा निवासी आदर्श कालोनी थाना बरगढ़ जनपद चित्रकूट के रुप में हुयी। विवेचना, पतारशी-सुरागरशी व इलेक्ट्रानिक माध्यम से प्राप्त साक्ष्य के क्रम में थाना बरगढ़ पुलिस व एसओजी टीम द्वारा मृतका के मोबाइल नम्बर पर अंतिम समय में हुयी बातचीत के क्रम में दिनाँक 13.01.2024 को विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त प्रिंस तिवारी पुत्र अंबिका प्रसाद तिवारी निवासी हटवा थाना मऊ जनपद चित्रकूट को मऊ खण्डेहा रोड से तथा अन्य 05 अभियुक्त रामअभिलाष उर्फ गुड्डू तिवारी, दिलीप पाण्डेय, देवेन्द्र सिंह, चारु, पंकज यादव को मुर्का बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया गया। जामातलाशी में गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के पास से 05 अदद मोबाइल फोन व 4090/- रुपये बरामद हुये। पूंछतांछ में प्रिंस तिवारी उपरोक्त ने बताया कि दिनाँक 06.01.2024 को मेरे मौसी का लड़का दिलीप,मेरे भाई रामविलाश उर्फ गुड्डू के मोबाइल पर फोन कर बोला की हम लोग इन्जोय करना चाहते हैं क्या कोई व्यवस्था है, तो गुड्डू बोला कि हां मेरी मिलने वाली बरगढ़ में हैं व्यवस्था हो जायेगी। उक्त के क्रम में ही मेरी मौसी का लड़का दिलीप किराये की गाड़ी बुक कराकर अपने साथ पंकज,चारु,देवेन्द्र उर्फ स्टे को साथ लेकर लालता रोड आया जहां पर बैठकर हम सभी 06 लोगों ने शराब पिया, उसके बाद कस्बा बरगढ़ के अशोक चौराहे पर आये जहां से निशा वर्मा को साथ लेकर कोलमजरा में बने बाउंड्री बॉल के पास गये और हम सभी ने निशा के साथ शराब पिया । इसी बीच निशा वर्मा का मोबाइल कहीं गुम हो गया और वह मोबाइल को लेकर गुड्डू से लड़ने झगड़ने लगी तो हम 05 लोग वहां से गाड़ी में बैठकर चले गये और गुड्डू व निशा वही रह गये। हम लोग जब बरगढ़ मोड़ पर पहुंचे ही थे कि गुड्डू ने मेरे मोबाइल पर फोन कर बताया कि मैंने निशा की पत्थर मारकर हत्या कर दी है। मृतका अनुसूचित जाति की होने व अभियुक्तगण समान्य जाति के होने तथा हत्या एक राय होकर सामान्य आशय से कर शव को छिपा देने के कारण मुकदमा उपरोक्त में धारा 201,34 भादवि0 व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट बनाम प्रिंस तिवारी आदि 06 नफर की बढ़ोत्तरी की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त 1. प्रिंस तिवारी पुत्र अंबिका प्रसाद तिवारी निवासी हटवा थाना मऊ जनपद चित्रकूट 2. रामअभिलाष उर्फ गुड्डू पुत्र अंबिका प्रसाद तिवारी निवासी हटवा थाना मऊ जनपद चित्रकूट 3. दिलीप पाण्डेय पुत्र अशोक पाण्डेय निवासी बेलरी थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट 4. देवेन्द्र सिंह उर्फ स्टे पुत्र सुशील सिंह निवासी सोनेपुर थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट 5. चारु पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी सोनेपुर थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट 6. पंकज यादव पुत्र भगवानदीन यादव निवासी बेलरी थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट।

    Hind News Live
          
    चित्रकूट धाम चित्रकूट खबरें chitrakoot news hind news live chitrakoot dham news chitrakoot chitrakootpolice
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचित्रकूट पुलिस अधीक्षक ने किया गया थाना बरगढ़ का औचक निरीक्षण
    Next Article मकर संक्रांति स्नान पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मेला क्षेत्र व स्नान घाटों पर निरंतर भ्रमणशील रह कर व्यवस्थाओं का लेते रहे जायजा
    Hind News Live
    • Website

    Related Posts

    today testing news

    September 26, 2026

    आज चित्रकूट में होगा भारत के उपराष्ट्रपति का आगमन, कमिश्नर, डीआईजी, डीएम, एसपी ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था की बागडोर

    September 6, 2024

    दो घरों में किसी ने जानबूझकर लगाई आग लाखों की सामग्री जलकर खाक

    May 1, 2024
    Leave A Reply Cancel Reply

    Rashifal
    Share Market
    About
    About
    About

    hindnewslive.com is daily hindi news website of Uttar Pradesh. Get latest and breaking news from Uttar Pradesh including Chitrakoot.

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram RSS
    Website Policy

    hindnewslive.com collects article, images and videos from our source. Which are using any photos in our website taking from free available on online.

    Contact Us

    सम्पादक- अभिमन्यु सिंह
    संपर्क - 9984072329, 8318106434

    जिला ब्यूरो- धर्मेन्द्र यादव
    संपर्क - 8318943649

    क्राइम ब्यूरो- ज्ञान प्रकाश भारती
    संपर्क- 9580014006

    Copyright © 2026 Hind News Live. Hosted by Webmitr.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • News Source
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.