चित्रकूट- उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट वृन्दा शुक्ला की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थानों के प्रभारी/थानाध्यक्ष के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी में अपराध की रोकथाम हेतु एवं बेसिक पुलिसिंग के सम्बन्ध में जैसे की लम्बित जनशिकायतों का निस्तारण समय से करने के निर्देश दिए गए। महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम,बीट प्रणाली प्रभावी बनाने की आवश्यकता, शासन एवं पुलिस मुख्यालय के मुख्य अभियान है उनको गम्भीरता पूर्वक लेके उनमें आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने पर बल दिया गया तथा पुलिस को अपना सही आचरण रखने हेतु प्रोत्साहित किया गया तथा जितने शिकायतकर्ता थाने पर आते है उनकी समयबद्ध सूनवाई एवं उनके साथ सभ्य व्यवहार इन सभी मुद्दों पर चर्चा की गयी। गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट चक्रपाणि त्रिपाठी,क्षेत्राधिकारी राजापुर निष्ठा उपाध्याय,क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पाण्डेय , क्षेत्राधिकारी लाइन्स / कार्यालय राज कमल, वाचक पुलिस अधीक्षक निरीक्षक परितोष दीक्षित एवं थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।
19:23
19:23




