Close Menu
Hind News LiveHind News Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • today testing news
    • आज चित्रकूट में होगा भारत के उपराष्ट्रपति का आगमन, कमिश्नर, डीआईजी, डीएम, एसपी ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था की बागडोर
    • गरीब परिवार की बेटी अंकिता पाण्डेय को जमीन खा गई या आसमान निगल गया?
    • दो घरों में किसी ने जानबूझकर लगाई आग लाखों की सामग्री जलकर खाक
    • पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक पुलिस कर्मी व दो बदमाश गोली लगने से हुए घायल
    • सदगुरू नेत्र चिकित्सालय में कार्निया एवं ऑक्यूलर सर्फेस डिजीज (नेत्र सतह रोग) कार्यशाला का हुआ आयोजन
    • मऊ थानांतर्गत हुयी वाहन लूट की घटना का पर्दाफाश, 06 व्यक्ति वाहन सहित गिरफ्तार
    • स्थानान्तरण होने पर क्षेत्राधिकारी प्रज्ञान को दी गयी भावभीनी विदाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Hind News LiveHind News Live
    Subscribe
    Saturday, September 26
    • होम
    • देश विदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Hind News LiveHind News Live
    You are at:Home » चित्रकूट में नगर पालिका द्वारा लगभग दो करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया अटल पार्क आज किया गया जनता को समर्पित। संसाद आर के सिंह पटेल ने फीता काटकर किया उद्दघाटन
    उत्तरप्रदेश

    चित्रकूट में नगर पालिका द्वारा लगभग दो करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया अटल पार्क आज किया गया जनता को समर्पित। संसाद आर के सिंह पटेल ने फीता काटकर किया उद्दघाटन

    Hind News LiveBy Hind News LiveNovember 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चित्रकूट। लगभग 2 करोड़ की लागत से निर्मित अटल पार्क रविवार को नगर पालिका द्वारा जनता को समर्पित कर दिया गया। सांसद आरके सिंह पटेल ने फीता काटकर व नारियल तोड़कर अटल पार्क का विधिवत लोकार्पण किया। यह पार्क पिछले कई महीनों से बनाया जा रहा था और उसमें व्यायाम करने के लिए अत्याधुनिक उपकरण ओपन जिम और बच्चों के लिए झूले आदि लगाए गए हैं । यह पार्क नगर वासियों के स्वास्थ्य के लिए वरदान साबित होगा। बताया गया कि अटल पार्क में ₹5 प्रतिदिन घूमने का टिकट लगेगा और मासिक ₹50 देना होगा । अराजक तत्वों का प्रवेश वर्जित रहेगा यदि कोई गलत गतिविधियों में पाया गया तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह शुल्क पार्क के रखरखाव में खर्च किया जाएगा। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी जी ने देशवासियों प्रदेशवासियों की स्वास्थ्य के लिए बेहद चिंतनशील हैं जहां एक और स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत की जा रही हैं गांव गांव तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का काम किया जा रहा है वहीं शहर से लेकर गांव तक नियमित व्यायाम करने के लिए पार्कों की सुविधा दी जा रही इसके अलावा आयुष विभाग द्वारा जगह-जगह प्रतिदिन सुबह योगाभ्यास भी कराया जा रहा है । नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने सांसद का स्वागत करते हुए बताया कि नगर पालिका शहर के सुंदरीकरण और नगर वासियों को सुविधा मुहैया कराने के लिए मोदी जी और योगी जी की मंशा के अनुसार कार्य कर रही है , अटल पार्क का निर्माण पिछले 1 वर्ष से किया जा रहा था, आज बनकर जनता को समर्पित किया गया है ,अब नगर वासी सुबह-शाम पार्क में घूमकर जिम का लाभ उठाएं ,जिम करें ,स्वस्थ रहें ।शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है जब स्वस्थ शरीर रहेगा तभी मन भी स्वस्थ रहेगा। स्वस्थ शरीर और मन से कोई भी व्यक्ति अपने कर्तव्य और दायित्वों का अच्छी तरह निर्वहन कर सकेगा। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी बांदा चित्रकूट कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ,अधिशासी अधिकारी लाल जी यादव सफाई निरीक्षक कमलाकान्त शुक्ला सभासद शंकर यादव विनीत पयासी शुभम केशरवानी राजा साहू शकुंतला गुप्ता राजकुमार वर्मा चंद्रप्रकाश अनुज निगम बालू निषाद शैलेंद्र सोनी शिव प्रकाश रामचंद्र जग्गू अरुण त्रिपाठी लवकुश यादव, बड़े बाबू ज्ञानचंद गुप्ता सुभाष गुप्ता राजेंद्र राम रवि ज्ञानेंद्र कौशल आमिर खान अंकित जायसवाल लवकुश प्रसाद प्रवीण श्रीवास्तव करमोत्तम सिंह संजय गुप्ता धीरेंद्र सुमित गुप्ता स्वच्छता अभियान के समन्वयक शिवा कुमार अभिषेक आदि मौजूद रहे।

    Hind News Live
          
    चित्रकूट धाम चित्रकूट खबरें chitrakoot news hind news live chitrakoot dham news chitrakoot chitrakootpolice
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचित्रकूट पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय राघव प्रेक्षागार में गोष्ठी की गई
    Next Article चित्रकूट में मिशन शक्ति अभियान-4 के क्रम में जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियों टीमों द्वारा अपने – अपने थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति सचेत कर शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रति किया जागरुक किया
    Hind News Live
    • Website

    Related Posts

    आज चित्रकूट में होगा भारत के उपराष्ट्रपति का आगमन, कमिश्नर, डीआईजी, डीएम, एसपी ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था की बागडोर

    September 6, 2024

    दो घरों में किसी ने जानबूझकर लगाई आग लाखों की सामग्री जलकर खाक

    May 1, 2024

    पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक पुलिस कर्मी व दो बदमाश गोली लगने से हुए घायल

    March 13, 2024
    Leave A Reply Cancel Reply

    Rashifal
    Share Market
    About
    About
    About

    hindnewslive.com is daily hindi news website of Uttar Pradesh. Get latest and breaking news from Uttar Pradesh including Chitrakoot.

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram RSS
    Website Policy

    hindnewslive.com collects article, images and videos from our source. Which are using any photos in our website taking from free available on online.

    Contact Us

    सम्पादक- अभिमन्यु सिंह
    संपर्क - 9984072329, 8318106434

    जिला ब्यूरो- धर्मेन्द्र यादव
    संपर्क - 8318943649

    क्राइम ब्यूरो- ज्ञान प्रकाश भारती
    संपर्क- 9580014006

    Copyright © 2026 Hind News Live. Hosted by Webmitr.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • News Source
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.