चित्रकूट- पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी राजापुर निष्ठा उपाध्याय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी श्याम प्रताप पटेल के मार्गदर्शन में थाना पहाड़ी पुलिस ने अन्तर्जनपदीय 02 गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर 04 किलो गांजा व 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद की।
दिनांक 13.11.2023 को उ0नि0 विपिन कुमार मिश्रा तथा उनकी टीम द्वारा विसण्डा तिराहा कस्बा पहाड़ी से वाहन चैकिंग के दौरान मोटरसाइकिल रजि0 नं0 up90 w3031 पर सवार अभियुक्त 1. बरातीलाल पुत्र राममिलन 2. दिलशाद पुत्र शमशेर निवासीगण चौसठ थाना विसण्डा जनपद बांदा को 02-02 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों को विरुद्ध थाना पहाड़ी में मु0अ0सं0 217/ धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया तथा बरामद मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे लोग विसण्डा में गांजा की सप्लाई करने जा रहे थे। बरामदशुदा गांजे के कीमत लगभग 01 लाख 20 हजार रुपये है।
Trending
- today testing news
- आज चित्रकूट में होगा भारत के उपराष्ट्रपति का आगमन, कमिश्नर, डीआईजी, डीएम, एसपी ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था की बागडोर
- गरीब परिवार की बेटी अंकिता पाण्डेय को जमीन खा गई या आसमान निगल गया?
- दो घरों में किसी ने जानबूझकर लगाई आग लाखों की सामग्री जलकर खाक
- पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक पुलिस कर्मी व दो बदमाश गोली लगने से हुए घायल
- सदगुरू नेत्र चिकित्सालय में कार्निया एवं ऑक्यूलर सर्फेस डिजीज (नेत्र सतह रोग) कार्यशाला का हुआ आयोजन
- मऊ थानांतर्गत हुयी वाहन लूट की घटना का पर्दाफाश, 06 व्यक्ति वाहन सहित गिरफ्तार
- स्थानान्तरण होने पर क्षेत्राधिकारी प्रज्ञान को दी गयी भावभीनी विदाई




