अंकिता पाण्डेय एक साल से ग़ायब हैं। अभी तक इनका कोई सुराग नहीं लगा है। अंकिता की बहन मामले को कोर्ट लेकर गईं हैं। आज केस की सुनवाई थी। आज भी कोर्ट में पुलिस ने समय मांग लिया है। अम्बेडकरनगर जनपद के भीटी थाना क्षेत्र ग्राम चंदापुर की 22 वर्षीय अंकिता पाण्डेय घर की इकलौती कमाकर घर चलाने वाली थी। प्रयागराज के स्वरूपरानी हॉस्पिटल में 4 जुलाई 2023 को पिता की मौत हुई उसके बाद अंकिता भी ग़ायब हो गई। वो अपने पिता के अंतिम संस्कार तक में नहीं पहुंच पाई। अंकिता की बहन सब कुछ छोड़कर दर-दर भटक रही हैं। अपनी बहन को ढूंढ़ रही हैं। UP के प्रयागराज से ग़ायब इस बहन का आख़िर कब पता चलेगा? एक साल से घर में किसी ने चैन की सांस तक नहीं ली है। अंकिता पाण्डेय की फ़ोटो संलग्न है, कद 5 फुट, रंग गोरा, गायब होने के दौरान काले रंग की टीशर्ट, नीले रंग का पैंट तथा गुलाबी रंग की जूती पहन रखी थी। दिनांक 05/07/2023 को शाम 06:00 बजे स्वरूपरानी हॉस्पिटल प्रयागराज से लापता हुई है। जो आज तक नहीं मिली। किसी प्रकार की जानकारी किसी को मिले तो अवश्य सूचित करें, तथा शेयर करके ज्यादा लोगों तक इस खबर को पहुंचाने में अपना योगदान करें।
Trending
- today testing news
- आज चित्रकूट में होगा भारत के उपराष्ट्रपति का आगमन, कमिश्नर, डीआईजी, डीएम, एसपी ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था की बागडोर
- गरीब परिवार की बेटी अंकिता पाण्डेय को जमीन खा गई या आसमान निगल गया?
- दो घरों में किसी ने जानबूझकर लगाई आग लाखों की सामग्री जलकर खाक
- पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक पुलिस कर्मी व दो बदमाश गोली लगने से हुए घायल
- सदगुरू नेत्र चिकित्सालय में कार्निया एवं ऑक्यूलर सर्फेस डिजीज (नेत्र सतह रोग) कार्यशाला का हुआ आयोजन
- मऊ थानांतर्गत हुयी वाहन लूट की घटना का पर्दाफाश, 06 व्यक्ति वाहन सहित गिरफ्तार
- स्थानान्तरण होने पर क्षेत्राधिकारी प्रज्ञान को दी गयी भावभीनी विदाई




