चित्रकूट- दिनांक 31/ 12/ 2030 को कर्वी मुख्यालय के भैरव पागा रोड स्थित “सच्चा आश्रम” में पत्रकार समाज कल्याण समिति की बैठक सच्चा आश्रम के महाराज ललित ब्रह्मचारी के संरक्षण एवं अध्यक्ष रामचंद्र तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न की गई। आपको बता दे कि चित्रकूट जनपद में पत्रकार समाज कल्याण समिति के चार वर्ष हो चुके है जिलाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी की अध्यक्षता पर बैठक में नव वर्ष की पूर्व संध्या में सभी साथियों को नए साल की शुभकामना के साथ शुरू की गई इसके साथ आज की बैठक में संगठन विस्तार के रूप में संगठन में नवयुवक तेज तर्रार निर्भीक पत्रकार अभिमन्यु सिंह को जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया इनके साथ अभिषेक ओबराय को जिला महामंत्री एवं हरवंश द्विवेदी को जिला सचिव बनाकर संगठन ने जगह दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी मुकेश तिवारी ने कहा कि हमारा संगठन विगत 4 वर्षों से निरंतर अन्याय के खिलाफ एवं पत्रकारों के साथ हो रहे अनैतिक कार्यों व शासन द्वारा उन्हे झूठे मुकदमो में फंसा कर उनका शोषण जाने के शासन की मंशा के खिलाफ है।
हमारा संगठन समाज का आईना है हम हर उस बुराई व भृष्टाचार के खिलाफ लड़ते है जहां पर शासन प्रशासन की नज़र नहीं जा पाती।
इसी प्रकार पत्रकार बैठक को आगे बढ़ाते हुए पत्रकार समाज कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी ने संगठन विस्तार के क्रम में दैनिक देश मोर्चा समाचार पत्र के जिला ब्यूरो अभिमन्यु सिंह, अभिषेक ओबराय एवं हरवंश द्विवेदी को क्रमशः जिला उपाध्यक्ष जिला महामंत्री एवं जिला सचिव के पद की शपथ दिलाकर समाज में फैली संध्या एवं अत्याचार के खिलाफ लड़ने के लिए उन्हें अपने संगठन में जोड़कर परिवार रुपीस संगठन को मजबूत किया। और कहा कि हमारा संगठन हर उस पत्रकार के हितों की रक्षा करने के लिए है जिसके साथ शासन प्रशासन द्वारा अन्याय किया जाता रहा है। नवनिर्वाचित जिला उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि हम अपने संगठन के द्वारा उन सभी साथी पत्रकारों के अधिकारों एवं कर्तव्यों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जिनके साथ शासन प्रशासन अन्याय करता है। इस बैठक में सच्चा आश्रम के महंत ललित ब्रम्हचारी महाराज, पत्रकार समाज कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष- रामचन्द्र तिवारी, जिला संरक्षक-डाॕ0 बैजनाथ सिंह, जिला प्रभारी- मुकेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह , जिला महामंत्री- अभिषेक ओबराय, जिला सचिव- हरबंस द्विवेदी, जिला सचिव- श्रवण पटेल, जिला सचिव -मुकेश गुप्ता , जिला मीडिया प्रभारी- अश्वनी तिवारी,सचिन यादव,राजेश द्विवेदी, धीरेंद्र सिंह पटेल, रविंद्र यादव, सुनील कुमार, आदि उपस्थित रहे।
Trending
- today testing news
- आज चित्रकूट में होगा भारत के उपराष्ट्रपति का आगमन, कमिश्नर, डीआईजी, डीएम, एसपी ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था की बागडोर
- गरीब परिवार की बेटी अंकिता पाण्डेय को जमीन खा गई या आसमान निगल गया?
- दो घरों में किसी ने जानबूझकर लगाई आग लाखों की सामग्री जलकर खाक
- पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक पुलिस कर्मी व दो बदमाश गोली लगने से हुए घायल
- सदगुरू नेत्र चिकित्सालय में कार्निया एवं ऑक्यूलर सर्फेस डिजीज (नेत्र सतह रोग) कार्यशाला का हुआ आयोजन
- मऊ थानांतर्गत हुयी वाहन लूट की घटना का पर्दाफाश, 06 व्यक्ति वाहन सहित गिरफ्तार
- स्थानान्तरण होने पर क्षेत्राधिकारी प्रज्ञान को दी गयी भावभीनी विदाई




