चित्रकूट- पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला की अध्यक्षता में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी की उपस्थिति में पुलिस विभाग में अपनी सेवा पूर्ण करने वाले अधिकारीगण की विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे उ0नि0 सरोज मिश्रा व उ0नि0 राकेश कुमार त्रिपाठी को माला पहनाकर, प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी। इस दौरान सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारीगणों, उनके परिवारीजनों एवं मौके पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को हल्का नास्ता करवाकर मुंह मीठा कराया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत हो रहे अधिकारीगण से कहा गया कि वह घर जाकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें एवं निरन्तर व्यायाम करते रहें, अपने जीवन का अमूल्य समय विभाग को दिया है, मैं समस्त पुलिस विभाग की ओर से आपके सुखद जीवन एवं परिवार की तरक्की की मनोकामना करता हूं। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक शिवनारायण, पीआरओ गुलाब त्रिपाठी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Trending
- today testing news
- आज चित्रकूट में होगा भारत के उपराष्ट्रपति का आगमन, कमिश्नर, डीआईजी, डीएम, एसपी ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था की बागडोर
- गरीब परिवार की बेटी अंकिता पाण्डेय को जमीन खा गई या आसमान निगल गया?
- दो घरों में किसी ने जानबूझकर लगाई आग लाखों की सामग्री जलकर खाक
- पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक पुलिस कर्मी व दो बदमाश गोली लगने से हुए घायल
- सदगुरू नेत्र चिकित्सालय में कार्निया एवं ऑक्यूलर सर्फेस डिजीज (नेत्र सतह रोग) कार्यशाला का हुआ आयोजन
- मऊ थानांतर्गत हुयी वाहन लूट की घटना का पर्दाफाश, 06 व्यक्ति वाहन सहित गिरफ्तार
- स्थानान्तरण होने पर क्षेत्राधिकारी प्रज्ञान को दी गयी भावभीनी विदाई




